MP ACCIDENT BREAKING : 6 लोगों की मौत, 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी बस, 2 दर्जन से ज्यादा घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

6 killed, bus fell into 40 feet deep gorge, more than 2 dozen injured

इंदौर। इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में एक यात्री बस 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि‍ 22 यात्री घायल हैं। मौके पर बस में दबे यात्रियों को निकाले का कार्य चल रहा है। घायल यात्रियों को अस्पताल भी पहुंचाया गया है। एसपी(ग्रामीण) भगवतसिंह बिरदे ने 6 लोगों के मरने की पुष्टि की है।

मुख्‍यमंत्री श‍ि‍वराजसिंह चौहान ने हादसे पर ट्वीट करते हुए शोक जताया है। उन्‍होंने ल‍िखा कि इंदौर के सिमरोल के पास बस दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

बताया जाता है कि बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। हादसा गुरुवार दोपहर सिमरोल थाना क्षेत्र के भैरव घाट पर हुआ। यहां इंदौर से खंडवा जा रही यात्रियों से भरी बस संतुलन खोने के बाद पलट गई और करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसके बाद बस के चारों पहिए ऊपर हो गए। बस में 50 से 60 यात्री मौजूद थे।

घायलों को इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा –

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। यात्रियों को घाट से ऊपर लाने की कोशिश की जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल 108 एंबुलेंस सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। घायलों को इंदौर के एमवाय अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में भेजा गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

IGKV PAPER LEAK : पेपर लीक के बाद बड़ा एक्शन!

IGKV PAPER LEAK : Big action after paper leak! रायपुर।...

CHHATTISGARH : 4.51 करोड़ की गड़बड़ी? DEO पर गिरी गाज!

CHHATTISGARH : 4.51 crore scam? DEO in trouble! रायपुर। बलरामपुर...