दर्जन से अधिक शिक्षिकाओं ने आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, कलेक्टर नोटिस भेज मांगा जवाब

Date:

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है।. जिले के मनोरा आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य आर बी निराला पर नाबालिग छात्राओं समेत एक दर्जन से अधिक शिक्षिकाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इस मामले के सामने आते ही कलेक्टर ने आरोपी प्राचार्य को शो कॉज नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है.

बता दें, प्राचार्य पर आरोप है कि उसने शिक्षक दिवस के दिन दो नाबालिग छात्राओं को अपने चेंबर में बुलाकर अश्लील गाने पर डांस कराया. इसके साथ ही उन्हें गलत तरीके से छूने और आपत्तिजनक बातें कहने का भी आरोप है. पीड़िताओं का आरोप है कि प्राचार्य आर बी निराला नाबालिग छात्राओं को चॉकलेट देकर बाहर मिलने बुलाता था.वहीं प्राचार्य पर लगे इन गंभीर आरोपों के प्रशासनिक जांच में आरोपों की पुष्टि हुई, जिसके बादज प्राचार्य को हटाकर मूल शाला में वापिस भेज दिया गया है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related