इस राज्य में तोड़े जाएंगे 50 से ज्यादा पुल, जानिए कहा का है मामला

Date:

लखनऊ। इस राज्य में जल्द ही कई पुलों को तोडा जायेगा। दरअसल, 50 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रदेश के 721 पुलों की जांच पूरी कर ली गई है। इनमें 68 पुलों को यातायात के लिए असुरक्षित पाया गया हैं। इनके स्थान पर नए पुल बनाने की तैयारी लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने शुरू कर दी है। इनके निर्माण पर 245 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों बिहार में लगातार पुलों के गिरने की घटना के बाद उत्तर प्रदेश में 50 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पुलों की जांच के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए थे। लोक निर्माण विभाग ने जुलाई माह में 50 वर्ष पुराने सभी पुलों की जांच करवाई थी। इस जांच में 83 पुलों को यातायात के लिए असुरक्षित पाया गया था।

किस जिले में कितने पुल असुरक्षित?
कानपुर में 10, सहारनपुर में छह, उन्नाव में चार, सोनभद्र, गाजीपुर, अमेठी व सीतापुर तथा झांसी में तीन-तीन पुल असुरक्षित पाए गए थे। वहीं प्रयागराज, आजमगढ़,सुलतानपुर, खीरी, हरदोई व जालौन तथा लखनऊ के दो-दो पुल भी जर्जर अवस्था में मिले हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : गौठान में शराब भट्टी! कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

  रायपुर। रायपुर से बड़ी सियासी खबर सामने आई है।...

CG BREAKING : कांग्रेस में पद खत्म, बगावत शुरू

CG BREAKING: Posts abolished in Congress, rebellion begins रायपुर। छत्तीसगढ़...