INDIA LOW RAIN ALERT : मानसून 2026 पर बड़ा अलर्ट

Date:

INDIA LOW RAIN ALERT : Big alert on monsoon 2026

रायपुर। 2026 के मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक इस बार देश में बारिश सामान्य से कम रह सकती है। अनुमान है कि मानसून 92% तक ही सीमित रहेगा, जबकि सामान्य बारिश इससे ज्यादा मानी जाती है।

इसका मतलब साफ है कि कई इलाकों में बारिश की कमी देखने को मिल सकती है। हालांकि कुछ हिस्सों जैसे उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य या उससे ज्यादा बारिश की संभावना भी जताई गई है।

सबसे ज्यादा चिंता की बात किसानों के लिए है। मानसून भारत की खेती की रीढ़ माना जाता है और करीब आधी कृषि भूमि इसी पर निर्भर है। अगर बारिश कम होती है तो धान, दाल और तिलहन जैसी फसलों पर सीधा असर पड़ सकता है।

इसके साथ ही महंगाई बढ़ने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर दबाव की आशंका भी जताई जा रही है।

IMD ने यह भी कहा है कि अप्रैल से जून 2026 के बीच अल नीनो का असर ज्यादा नहीं रहेगा, लेकिन मानसून के दौरान इसकी स्थिति विकसित हो सकती है, जो आमतौर पर बारिश को कम कर देती है।

यानी आने वाला मानसून किसानों और सरकार दोनों के लिए चुनौती भरा हो सकता है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related