MOBILITY GLOBAL EXPO 2025 : Aprilia Tuono 457 जल्द होगी भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स और 457cc इंजन के साथ मचाएगी धमाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MOBILITY GLOBAL EXPO 2025: Aprilia Tuono 457 will be launched in India soon, will create a stir with powerful features and 457cc engine.

नई दिल्ली। इटली में आयोजित EICMA 2024 में पेश की गई Aprilia Tuono 457 जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है। इस बाइक का अप्रिलिया इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर एक अलग वेबपेज तैयार किया गया है, जिससे इसकी लॉन्चिंग की संभावना और मजबूत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया जा सकता है।

Aprilia Tuono 457: दमदार इंजन

यह बाइक Aprilia RS 457 के प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें 457 cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 9,400 rpm पर 47.6 PS की पावर और 6,700 rpm पर 43.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच और बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

Aprilia Tuono 457 : एडवांस फीचर्स

5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
राइड-बाय-वायर थ्रॉटल
तीन राइड मोड : इको, स्पोर्ट, रेन
ट्रैक्शन कंट्रोल (3 लेवल, मैनुअली बंद करने का विकल्प)

Aprilia Tuono 457: ब्रेकिंग और सस्पेंशन –

बाइक में 320 मिमी फ्रंट और 220 मिमी रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिन पर रेडियल माउंटेड बायब्रे कैलिपर्स लगे हैं। इसके अलावा, डुअल-चैनल ABS की सुविधा दी गई है। सस्पेंशन के लिए इसमें 41 मिमी इनवर्टेड फोर्क (120 मिमी व्हील ट्रैवल) और प्री-लोड एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक (130 मिमी व्हील ट्रैवल) दिया गया है।

Aprilia Tuono 457: संभावित लॉन्च और कीमत –

उम्मीद की जा रही है कि Aprilia Tuono 457 को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया जाएगा। इसकी संभावित कीमत करीब 4 लाख रुपये हो सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला KTM 390 Duke और Yamaha MT-03 जैसी पावरफुल सब-450cc नेकेड बाइक्स से होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related