Earthquake in Delhi: Mild tremors of earthquake felt in Delhi early in the morning.
EARTHQUAKE IN DELHI: राजधानी दिल्ली के NCR में रविवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई। हालांकि, इससे अभी तक कहीं भी किसी तरह के नुकसान खबर नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, यह भूकंप सुबह 04:14:01 बजे (IST) जमीन के नीचे 8 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसका केंद्र 28.721 उत्तरी अक्षांश और 76.957 पूर्वी देशांतर पर था।
