BRIJMOHAN AGARWAL LETTER TO CM : रायपुर में गरीबों की बस्ती पर नहीं बने विधायक कॉलोनी, सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BRIJMOHAN AGARWAL LETTER TO CM : MLA colony not built on slums in Raipur, MP writes letter to CM

रायपुर, 9 जून 2028। BRIJMOHAN AGARWAL LETTER TO CM रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम नकटी में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है। सांसद ने कहा है कि खसरा नंबर 460, रकबा 15.4790 हेक्टेयर भूमि पर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा कॉलोनी बनाने की योजना संवेदनशील है, क्योंकि इस भूमि पर लंबे समय से 80 से अधिक गरीब परिवार निवास कर रहे हैं।

गरीबों के मकानों पर बुलडोजर नहीं, विकास में संवेदनशीलता हो: सांसद

BRIJMOHAN AGARWAL LETTER TO CM सांसद अग्रवाल ने अपने पत्र में लिखा कि इस भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई परिवारों को मकान आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा शासकीय सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र और अन्य ग्रामीण संरचनाएं भी यहां स्थित हैं। यह भूमि ऐतिहासिक रूप से गांव की साझा संपत्ति रही है, जिसे पूर्वजों ने चारागाह के रूप में सुरक्षित किया था।

ग्रामसभा और पंचायत ने भी जताया विरोध

BRIJMOHAN AGARWAL LETTER TO CM सांसद ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि ग्राम पंचायत और ग्रामसभा दोनों ने प्रस्तावित निर्माण कार्य पर आपत्ति दर्ज की है और इस योजना को तत्काल रोकने की मांग की है। इस मुद्दे को लेकर पूर्व विधायक देवजीभाई पटेल ने भी सांसद से मुलाकात की और ग्रामीणों की ओर से ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यहां निवासरत अधिकांश परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं, और यह भूमि उनके सम्मान और जीविका से जुड़ी हुई है।

विकास आवश्यक, लेकिन इंसानियत से बड़ा नहीं: बृजमोहन

BRIJMOHAN AGARWAL LETTER TO CM सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि प्रशासन को इस मामले में यथास्थिति बनाए रखने और प्रस्तावित कॉलोनी निर्माण पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास आवश्यक है, लेकिन ऐसा कोई विकास नहीं होना चाहिए जो लोगों को बेघर कर दे। यदि विधायक कॉलोनी बनानी ही है, तो उसे किसी वैकल्पिक स्थान पर बनाया जाए या उस हिस्से में बने जहां कोई निवासरत न हो।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related