MIZORAM MINE ACCIDENT : पत्थर की खदान ढहने से अब तक 17 लोगों की मौत, कई लोग मलबे में फंसे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MIZORAM ​​MINE ACCIDENT: 17 people dead due to stone mine collapse, many trapped under debris

आइजोल। मिजोरम में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां राज्य की राजधानी आइजोल में एक पत्थर की खदान ढहने से 17 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका है। मलबे के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बता दें कि यहां चक्रवात तूफान रेमल ने चलते भारी बारिश हुई जिस कारण यह हादसा पेश आया है। भारी बारिश के चलते रेस्क्यू अभियान में भी रुकावट आ रही है।

पुलिस के मुताबिक शहर के दक्षिण में मेल्थम और हिलमेन इलाके में सुबह 6 बजे यह घटना पेश आई है। सोमवार से ही हो रही बारिश के बीच पत्थर की खदान ढह गई। मलबे की चपेट में आने से कई घर भी ढह गए हैं। बताया जा रहा है कि 17 शवों को निकाल लिया गया है। मारे गए लोगों में से 6 मिजोरम के नहीं है। वहीं, कई लोगों के अभी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया है। पुलिस के मुताबिक जब तक पूरे घटनास्थल को साफ नहीं कर दिया जाता, तब तक रेस्क्यू अभियान जारी रहेगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related