भाजपा कार्यकारिणी में दिखेगा 3 शक्तियों का मिश्रणः किरणदेव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में चल रही पदाधिकारियों की बैठक समाप्त हुई। बीजेपी की नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन में नए और पुराने चहरों के सामंजस्य पर बीजेपी अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने कहा कि बीजेपी में वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन, युवाओं का जोश, मातृ शक्ति का मिश्रण आने वाले समय में दिखेगा।

 

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन और जिला अध्यक्षों सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए। जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारी समेत अन्य विषयों पर चर्चा हुई। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी के गठन पर बीजेपी अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने कहा कि इसमें तीन शक्तियों का मिश्रण देखेगा।

बैठक को लेकर जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने कहा कि बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक हुई। जिसमें आगामी दिनों के कार्यक्रम तय किए गए. प्रधानमंत्री की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

लोकसभा की तैयारियों को लेकर किरण देव सिंह ने कहा कि 5 साल पहले जो योजनाएं नहीं थी उसकी शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता स्वीकार कर रही है। इसे जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। सरकार और संगठन के माध्यम से पहुंचाने का काम करेंगे। आने वाले लोकसभा चुनाव में 11 की 11 सीटों को भाजपा जीतेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related