भेंट-मुलाकात अभियान: सीएम बघेल पहुंचे ग्राम नोनबिर्रा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत कोरबा जिले के नोनबिर्रा पहुंचने पर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों एवं आमजनों ने पुष्प गुच्छ, गुलदस्ता भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

साथी ग्रामीणों ने तेंदू फल और सूत धागा के माला पहनाकर मुख्यमंत्री बघेल का अभिनंदन किया।

साथ ही हेलीपैड पर ग्राम रेंकी के ग्रामीणों ने करमा नृत्य कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पारंपरिक धुन और मांदर की थाप पर करमा नृत्य ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का मन मोह लिया।मुख्यमंत्री के स्वागत में भारी संख्या में ग्रामीणजन हेलीपैड पर मौजूद रहे।

अवसर पर करमा नाच किया जाता है। आदिवासी संस्कृति की विशेष पहचान करमा नृत्य जनजाति सदस्यों द्वारा फसल कटाई की खुशी और त्योहारों पर किए जाने वाला विशेष नृत्य है।

नोनबिर्रा में मुख्यमंत्री बघेल के स्वागत के दौरान कटघोरा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक मोहित राम केरकेट्टा, गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, जनपद अध्यक्ष पाली दुलेश्वरी सिदार, अध्यक्ष नगर पालिका  परिषद दीपका संतोषी दीवान,  राम कुमार श्रीवास, मीरा कंवर, प्रमिला कंवर सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री का स्वागत बिलासपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर संजीव झा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, डीएफओ कटघोरा प्रेमलता यादव और अन्य अधिकारियों ने किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related