MBBS Student Suicide : रायपुर की MBBS छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, कोरबा में SECL क्वार्टर में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस…

Date:

MBBS Student Suicide : रायपुर। कोरबा जिले में मेडिकल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान छाया गौतम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, वह पिछले 5 सालों से रायपुर के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। यह मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, छात्रा छाया का शव उसके घर में मिला है। इस घटना से पूरे परिवार में शोक ही लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस छाया की सहेलियों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही छाया के फोन में कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया मैसेज रिकार्ड्स भी खंगाले जा रहे है। बताया जा रहा है कि, छाया लगभग 15 दिन पहले रायपुर से कोरबा आई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छाया के रायपुर से लौटने के बाद से ही वह मानसिक तनाव में थी। उसने अपने पिता शशि भूषण गौतम को बताया था कि पढ़ाई के दौरान उसे बहुत दिक्कत हो रही है।पिता ने उसका कोरबा के एक निजी अस्पताल में इलाज भी शुरू करवाया था। शुक्रवार सुबह जब घर में कोई नहीं था तब छाया ने क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। उस समय उसके पिता ड्यूटी पर थे। घर के सदस्यों ने फोन कर उन्हें सूचना दी।

डॉक्टर बनने का था सपना

बता दें कि छाया के पिता SECL कर्मी है वे लोग कला मंदिर क्षेत्र में M 55 माइनस क्वार्टर में रहते थे। घटना के समय मां भी बाहर गई थी। छाया के पिता ने बताया कि बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में होशियार थी और डॉक्टर बनना उसका एक सपना था।

कुसमुंडा थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। जांच के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज और छाया की सहेलियों से पूछताछ की जाएगी। साथ ही उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS BREAKING : कांग्रेस सूची जारी …

CG CONGRESS BREAKING : Congress list released ... रायपुर। लंबे...

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 पद खाली, युवा आमरण अनशन पर …

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 posts vacant, youth on...

CHANDRAYAAN 4 : चंद्रयान-4 के लिए साउथ पोल साइट तय

CHANDRAYAAN 4 : South Pole site finalised for Chandrayaan-4 नई...