मया होगे रे फिल्म की टीम ने संस्कृति मंत्री भगत से की सौजन्य मुलाकात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। फिल्म मया होगे रे की टीम ने  संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत से सौजन्य मुलाकात की और दीपावली की बधाई देते हुए शूटिंग देखने के लिए आमंत्रित किया। संस्कृति मंत्री ने पूरी टीम को बधाई देते हुए आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और जब भी समय मिलेगा वे जरूर शूटिंग देखने पहुंचेंगे। फिल्म की सफलता के लिए भी उन्होने अपनी शुभकामनाएं दी।
पीवीबी फिल्म्स के बैनर तले बन रही छत्तीसगढ़ी फिल्म मया होगे रे की टीम में डायरेक्टर शेखर चौहान, अभिनेता भूपेंद्र चौहान ,काजल श्रीवास, प्राची समेत टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे.
शेखर चौहान ने इस मौके पर राज्य में बन रही फिल्म नीति के लिए मंत्री जी का धन्यवाद किया एवं कलाकारों को यथासंभव मदद के लिए आग्रह किया, शेखर चौहान अभी छत्तीसगढ़ी फिल्म मया होगे रे का निर्माण कर रहे हैं जिसमें प्रकाश अवस्थी,भूपेश चौहान और सोनाली सहारे मुख्य भूमिका में है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related