कई पुलिस अफसरों का होगा प्रमोशन, छत्तीसगढ़ को मिल सकते है 4 नए आईजी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। राज्य पुलिस कैडर में महानिरीक्षक (आइजी) रैंक पर अफसरों की कमी जल्द ही दूर हो सकती है। भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के 2004 बैच के उपमहानिरीक्षक (डीआइजी) रैंक के आधा दर्जन अफसर पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। इस बैच के दो अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इसके बावजूद राज्य को चार नए आईजी मिल सकते हैं। इसके साथ ही 2008 बैच के भी करीब आधा दर्जन अफसर भी पदोन्नति की कतार में हैं।

पदोन्नति के बाद इस बैच के अफसर अधीक्षक (एसपी) से डीआइजी बनेंगे। अफसरों के अनुसार गृह विभाग ने पदोन्नति के पात्र अफसरों की वार्षिक गोपनीय चरित्रावली (एसीआर) सहित सभी दस्तावेज के साथ पदोन्नति की फाइल आगे बढ़ा दी है। इन अफसरों की पदोन्नति इस वर्ष जनवरी में ही हो जानी थी, लेकिन अभी तक आदेश जारी नहीं हो पाया है। ऐसे में मामला अटकने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पिछले साल भी आइपीएस अफसरों का करीब 11 महीने की देर से पदोन्नति आदेश जारी हुआ था।
- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PREMANAND MAHARAJ: प्रेमानंद महाराज की भक्तों को सलाह! 

PREMANAND MAHARAJ: Premanand Maharaj's advice to devotees!   PREMANAND MAHARAJ: देवी-देवीताओं...