रिसाली और चरौदा नगर निगम के लिए दावेदारी पर मंथन आज, प्रभारी मंत्री और गृहमंत्री भी करेंगे शिरकत
![](https://khabarchalisa.com/wp-content/uploads/2021/11/24_11_2019-urban_bodies_election_chhattisgarh_20191124_82325-750x450.jpg)
रायपुर। शहरी सरकार के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद से ही राजनीतिक गतिविधियां बढ़ चुकी हैं। प्रदेश में 4 नगर निगमों में चुनाव का ऐलान हुआ है, जिसमें से तीन दुर्ग जिले में हैं, तो एक रायपुर जिले में है। इसके अलावा 11 अन्य नगरीय निकायों में भी निर्वाचन होना है। कांग्रेस में प्रत्याशी चयन के लिए बैठकों का दौर शुरु हो चुका है। आज इसी कड़ी में रिसाली और चरौदा नगर निगम के लिए दावेदारों से चर्चा होगी।