MANN KI BAAT : PM मोदी ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ ! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Mann Ki Baat: PM Modi praises Chhattisgarh!

 

MANN KI BAAT : रविवार को ‘मन की बात‘ के 136वें एपिसोड को संबोधित करते हुए PM मोदी ने जल संचयन के महत्व को दोहराते हुए ‘कैच द रेन’ अभियान की सराहना की और कोरबा मॉडल के सराहना की और नागरिकों से बारिश के पानी को सहेजने का आग्रह किया.

औद्योगिकीकरण और तेजी से बढ़ते कंक्रीटीकरण के बीच कोरबा जिले ने भविष्य के जल संकट से निपटने के लिए एक नजीर पेश की है. बारिश की हर बूंद को सहेजने के लिए चलाए जा रहे महाअभियान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में जमकर तारीफ की है.

जल संकट से निपटने के लिए बारिश के पानी को सहेजने की अनूठी मुहिम शुरू की गई है. केंद्र सरकार के ‘कैच द रेन’ और राज्य के ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन और नगर पालिक निगम कोरबा वॉटर हार्वेस्टिंग को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं. बारिश की हर बूंद को जमीन के भीतर उतारने के लिए शहर से लेकर वनांचल तक चौतरफा प्रयास जारी हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जल संरक्षण को जनभागीदारी का सबसे बड़ा अभियान बताया. उन्होंने कहा कि 4 जुलाई से देशभर में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत वर्षा जल संचयन, भूजल रिचार्ज, पुराने जल स्रोतों के पुनर्जीवन और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण को नई गति दी जा रही है.

प्रधानमंत्री ने खुशी जताई कि गांवों, शहरों, पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया है. उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास किसी एक तालाब, कुएं या बावड़ी के संरक्षण की जिम्मेदारी लें और पानी की हर बूंद बचाने का संकल्प लें, क्योंकि आज बचाया गया पानी आने वाली पीढ़ियों की सबसे बड़ी पूंजी बनेगा

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related