MANIPUR BREAKING : MPs of I.N.D.I.A reached Manipur .. will assess the ground situation
डेस्क। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (INDIA) के घटक दलों के 21 सांसद शनिवार सुबह हिंसा प्रभावित मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। ये सांसद जातीय हिंसा से प्रभावित राज्य में जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे। यह प्रतिनिधिमंडल अपने आकलन के अनुसार मणिपुर की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और संसद को सुझाव देगा। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन ने कहा कि 16 दल के सांसद राज्य के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और घाटी और पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों से मिलेंगे।

