Mahtari Vandan Yojana News: महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, सत्यापन व ई-केवाईसी अनिवार्य

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Mahtari Vandan Yojana News: Major Update in Mahtari Vandan Yojana—Verification and e-KYC Are Mandatory.

 

Mahtari Vandan Yojana News: छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए योजना के सभी हितग्राहियों का दोबारा सत्यापन करने का निर्णय लिया है।

राज्य सरकार द्वारा इस प्रक्रिया के लिए 1 अप्रैल से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रदेशभर में सभी लाभार्थी महिलाओं को अपना ई-केवाईसी कराना जरूरी होगा।

महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सरकार ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर ई-केवाईसी की सुविधा मुफ्त कर दी है।

इससे न केवल योजना में पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित होगा कि सरकारी सहायता सही हाथों तक पहुंचे। आने वाले महीनों में इसका असर साफ तौर पर देखने को मिल सकता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related