प्रेमी से मिलने हरियाणा जा रही नाबालिग को ट्रेन में मनचलो ने किडनैप कर किया रेप फिर UP में बेचा, महिला दलाल करवाती थी गंदा काम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बालोद : अपने प्रेमी से मिलने हरियाणा जा रही एक 17 वर्षीय नाबालिग को ट्रेन में गोंदिया में कुछ मनचले युवकों ने अपने कब्जे में ले लिया और दिल्ली ले गए। नाबालिग से एक युवक ने बलात्कार किया और उत्तरप्रदेश के ललितपुर में एक व्यक्ति को 60 हजार में बेच दिया। उसने नाबालिग को अपनी बहू बना लिया। पुलिस ने नाबालिग को खोज कर बरामद कर लिया और उसे पत्नी बनाने वाले 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ जारी है।

नाबालिग को दिल्ली ले गए आरोपी
पुलिस ने लोहर्रा ललितपुर उत्तरप्रदेश निवासी युवक रविशंकर को धारा 363, 366, 366क, 376(2)(ढ), 34 के तहत गिरफ्तार कर लिया। वहीं फरार तीन लोगों की तलाश जारी है। युवक रविशंकर ने बताया कि नाबालिग को तीन लोग दिल्ली लाए थे। जिसमें एक महिला भी शामिल थी। उसे उसके पिता ने खरीदा था और उसकी पत्नी बनाया था। थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि मामले में अभी पूछताछ जारी है। पीडि़त युवती व आरोपी के बयान के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

20 अक्टूबर को घर से निकली थी नाबालिग लड़की
नाबालिग के परिजनों ने 20 अक्टूबर को गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस तकनीकी टीम के सहयोग से पता चला कि नाबालिग उत्तरप्रदेश के लोहर्रा में है। एसपी के निर्देश पर लड़की को सुरक्षित लाने टीम रवाना हुई और उसे बरामद कर लिया।

हार्वेस्टर लेकर आया था हरियाणा का युवक
पुलिस के अनुसार जिले के एक गांव में हरियाणा से हार्वेस्टर चलाने युवक आया और गांव में ही रहता था। नाबालिग ने बताया कि एक दिन युवक ने अपना मोबाइल नंबर कागज में लिखकर जमीन पर फेंक दिया। जिसे उसने उठाया। इसके बाद युवक से बात होने लगी। कुछ दिन बाद हार्वेस्टर चालक युवक गांव से वापस हरियाणा चला गया। कुछ दिनों तक दोनों के बीच बातचीत होती रही। लेकिन एक दिन युवक का मोबाइल बंद हो गया।

ट्रेन से हरियाणा जा रही नाबालिग को गोंदिया महाराष्ट्र में मनचले युवक मिल गए, जो उसके पीछे लग गए। ट्रेन से वह दिल्ली पहुंच गई। जहां असामाजिक तत्वों ने उसका मोबाइल और बैग छीन लिया। फिर एक युवक ने उसे अपने साथ ले गया और बलात्कार किया। फिर से एक महिला दलाल को दे दिया। महिला दलाल ने लड़की को अपने पास रखकर गलत काम कराती थी। इसके बाद गिरोह का एक युवक उसे लोहर्रा लाया और गांव के एक व्यक्ति को 60 हजार रुपए में बेच दिया। जिसे उसने अपनी बहू बनाने खरीदा।

प्रेमी से मिलने घर से चोरी किए 10 हजार रुपए
प्रेमी से बात नहीं होने के कारण नाबालिग 20 अक्टूबर को अपने घर से निकल गई। उसने अपने घर से 10 हजार रुपए चोरी किए। पास के गांव से 7 हजार का मोबाइल और एक हजार का कपड़ा खरीदा। बैग में कपड़े लेकर बस से दुर्ग गई। वहां से ट्रेन से बैठकर हरियाणा के लिए रवाना हुई।

मानव तस्करी के मामले में उत्तरप्रदेश आगे है। 2016 में जिले की एक महिला ने कुछ युवतियों को डांस कराने के बहाने ले जाकर उत्तरप्रदेश में एक कोठे पर बेच दिया था। एक युवती वहां से छूटकर बालोद आ गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पूर्व एसपी आरिफ शेख ने टीम बनाई। उत्तरप्रदेश में संचालित एक कोठे से लगभग 20 से ज्यादा लड़कियों को मानव तस्करों व देह व्यापार कराने वालों से छुड़ाकर लाई। वहीं 2018 में भी जिले की एक शादीशुदा महिला को मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाया था। कई ऐसे मामले हैं, जो गोपनीय है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related