बड़ा हादसा : अचानक भर-भराकर गिरी चार दुकानें, बाल बाल बचे दुकानदार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरबा. शहर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में सोमवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. करीब चार दशक पहले साडा के समय अल्का कॉम्प्लेक्स में बनी चार दुकानें अचानक भर-भराकर गिर गई. इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान कई दुकानदार बाल बाल बच गए.

इस हादसे में किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है, लेकिन दुर्घटना से कारोबारियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. दुकानदारों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि इस स्थान पर निगम नाली का निर्माण करा रहा है, जिसके कारण यह हादसा हो गया. इस हादसे के बाद घटना स्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में इस पेड़ पर बैन!

CHHATTISGARH : This tree is banned in Chhattisgarh! रायपुर। छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : CSP पर 1 करोड़ रिश्वत का आरोप!

CHHATTISGARH : CSP accused of taking bribe of Rs...