महिला मोर्चा ने घर-घर संपर्क कर विधानसभा चुनाव में जीत की रखी नींव : सांसद सरोज पांडे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं ने संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए अपनी महत्वपूर्ण योगदान दी है। महिलाओं ने घर-घर जाकर भाजपा की सरकार बनाने के लिए एक आधार प्रदेश में रखी जिसका प्रतिसाद प्रदेश की जनता ने कमल खिलाकर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में केंद्रीय योजनाओं का लाभ प्रदेश की कांग्रेस जब तक सत्ता में रही प्रदेश की जनता को इन योजनाओं से वंचित रखा। भाजपा की सरकार अपने संकल्प पत्र को पूरा करते हुए एक के बाद एक अपने वादों को पूरा कर रही है। यह मोदी की गारंटी है जिसके पूरे होने की पूरी गारंटी है। प्रदेश में कांग्रेस के राज में हर तरफ महिला उत्पीड़न की घटनाओं ने महिलाओं को झकझोर की रख दिया था। जिसकी वजह से प्रदेश की महिलाएं घर से बाहर निकलने से भी भयभीत होती थी। लेकिन अब प्रदेश में प्रदेश की जनता और प्रदेश की महिलाओं का हित करने वाली भाजपा की सरकार बनी है जिसने महिलाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए हैं।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल ने संगटनात्मक चर्चा करते हुए कहा कि हमें जिस तरह से प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत मिली है इसी तरह होने वाले लोकसभा चुनाव में भी जीत दर्ज कर प्रदेश की सभी लोकसभा की 11 सीटों पर कमल खिलाना है और केंद्र में मोदी सरकार को मजबूत बनाना है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने महिला मोर्चा के द्वारा संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में किए गए कार्यों एवं आगामी लोकसभा चुनाव की कार्य योजना को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की बहने हर स्तर पर जाकर कार्य की है। लगातार चुनाव के दौरान सुदूर क्षेत्र में जाकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने और कमल खिलाने के लिए एक मजबूर आधार स्थापित की। प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं की है इसलिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भी भूमिका निभाई है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए सभी को शुभकामनाएं दी और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयार होने का आह्वान की।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नीतू डबास ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का पूरा लाभ जनता को मिले इस दिशा में कार्य करना है। केंद्रीय योजनाओं का लाभ हर जन को मिले भाजपा का यही लक्ष्य है।

इस दौरान बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय जी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत महिला मोर्चा प्रभारी सरल कोरिया नवनिर्वाचित विधायक मंत्री लक्ष्मीराजवाड़े,शकुंतला., पूर्व मंत्री रामशिला साहू कमला पाटले विभा अवस्थी.. चंपा देवी पावले ममता साहू शीतल नायक किरण बघेल कृतिका जैन मिनी पांडे प्रदेश के सभी पदाधिकारी  प्रदेश की हर जिले से आई महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रही।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BREAKING : कानपुर में विमान क्रैश, 2 पायलटों की मौत

  रायपुर। कानपुर में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हो...

CHHATTISGARH : 800+ निलंबित शिक्षक! अब होगी बहाली की तैयारी

CHHATTISGARH : 800+ suspended teachers! Now preparations are underway...