महेंद्र सिंह धोनी फिर बने, झारखंड के सबसे बड़े कर दाता…130 करोड़ की कमाई…38 करोड़ रुपए का अग्रिम टैक्स पटाया..!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर झारखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने के बाद से ही झारखंड में सबसे अधिक व्यक्तिगत कर देने का रिकॉर्ड प्रत्येक वर्ष इन्हीं के नाम रहा है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान भी उनकी आमदनी करीब 130 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

उन्होंने अग्रिम कर के रूप में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 38 करोड़ रुपये का कर भुगतान किया है। गत वर्ष की तुलना में अग्रिम कर की यह राशि 8 करोड़ रुपये अधिक है। पिछले साल वित्तीय वर्ष 2020-21 में उन्होंने 30 करोड़ रुपये के अग्रिम कर का भुगतान किया था। मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी की आय इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) से सबसे अधिक हुई है। कोरोना संक्रमण में कमी के बाद केंद्र सरकार ने आइपीएल को अनुमति दे दी थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related