MAHATMA GANDHI CG VISIT : गांधी जी 2 बार छत्तीसगढ़ आए, किस्से आज भी जिंदा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHATMA GANDHI CG VISIT : Gandhiji visited Chhattisgarh twice, stories still alive today

रायपुर। 2 अक्टूबर सिर्फ गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के इतिहास का भी खास दिन है। शास्त्री जी की सादगी और देशसेवा आज भी याद की जाती है। प्रधानमंत्री ने भी उनकी सादगी और राष्ट्र के प्रति समर्पण को प्रेरणादायक बताया है।

लेकिन क्या आपको पता है कि महात्मा गांधी छत्तीसगढ़ दो बार आए थे? पहली बार 20 दिसंबर 1920 को गांधी जी रायपुर पहुंचे और अगले दिन धमतरी जाकर कंडेल सत्याग्रह से जुड़े किसानों को संबोधित किया।

CG CRIME : पानी ड्रम में मिली मासूम की लाश, मां-बाप गिरफ्तार

गांधी जी के आने की खबर से कंडेल आंदोलन से जुड़े अंग्रेज अफसरों पर दबाव बढ़ा और किसान विरोधी आदेश वापस लिया गया। रायपुर में भी उनकी सभाओं में भारी भीड़ जुटी। आज गांधी मैदान के नाम से पहचाने जाने वाले स्थान का इतिहास भी इसी दौर से जुड़ा है।

इसके बाद 1933 में बापू दोबारा छत्तीसगढ़ आए। इस यात्रा में दुर्ग और रायपुर समेत कई जगहों पर लोगों से मिले और सामाजिक भेदभाव व छुआछूत के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।

कहा जाता है कि उनकी लोकप्रियता ऐसी थी कि लोग उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते थे और उनकी सभाओं में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते थे। छत्तीसगढ़ में गांधी जी की यात्राओं ने स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी गतिविधियों को भी नई ऊर्जा दी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related