MAHATARI VANDAN YOJNA SCAM : महतारी वंदन योजना में नया फर्जीवाड़ा, 3 अविवाहित युवतियों के नाम पर लाभ लेने का आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHATARI VANDAN YOJNA SCAM: New fraud in Mahatari Vandan Yojana, allegation of taking benefits in the name of 3 unmarried girls

बस्तर। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का फर्जीवाड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पोर्न स्टार सनी लियोनी के नाम पर योजना का फायदा उठाने के मामले के बाद अब बस्तर जिले में विधायक के प्रतिनिधि द्वारा अपनी अविवाहित परिवारिक युवतियों के नाम पर इस योजना का लाभ लेने का मामला सामने आया है।

यह मामला बकावण्ड ब्लॉक के टलनार ग्राम पंचायत का है, जहां विधायक प्रतिनिधि ने गलत दस्तावेजों के आधार पर तीन अविवाहित युवतियों का नाम महतारी वंदन योजना में जुड़वा दिया। जांच के दौरान पता चला कि बिना सत्यापन के ही इन दस्तावेजों को स्वीकार कर लिया गया, और योजना के तहत पैसे इन खातों में ट्रांसफर किए गए।

गांववालों ने मामले की शिकायत कलेक्टर से की, जिसके बाद कलेक्टर ने तुरंत मामले की जांच के आदेश दिए। एसडीएम को इस मामले की जांच सौंपते हुए संबंधित खातों को होल्ड करने का आदेश जारी किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और योजना के तहत मिले पैसों की रिकवरी की जाएगी।

यह मामला महतारी वंदन योजना के लाभ उठाने के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related