MAHASHIVRATRI SPECIAL : हटकेश्वर महादेव का अर्धनारीश्वर स्वरूप में भव्य श्रृंगार, शिव बारात की निकलेगी शोभायात्रा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHASHIVRATRI SPECIAL: Grand adornment of Hatkeshwar Mahadev in the form of Ardhanarishwar, procession of Shiva procession will take place.

रायपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित प्राचीन हटकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का अर्धनारीश्वर स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया है। भक्तों के दर्शनार्थ मंदिर के पट सुबह 4 बजे से ही खोल दिए गए, जहां हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

शहरभर के शिवालयों में महाशिवरात्रि की धूम

महाशिवरात्रि पर रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद ले रहे हैं। महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर में भी भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है।

सुरेश्वर महादेव चौक पर लगेगा 21 फीट ऊंचा त्रिशूल

शिव महोत्सव के तहत शहर में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। सुरेश्वर महादेव चौक पर 21 फीट ऊंचा भव्य त्रिशूल स्थापित किया जाएगा, जो शिवभक्तों के आकर्षण का केंद्र रहेगा।

शाम को निकलेगी शिव बारात

महाशिवरात्रि के विशेष अवसर पर शाम को भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। नगर में कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और शिव-पार्वती विवाह की झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी।

भक्तों में जबरदस्त उत्साह

शहर के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। महादेव घाट, बूढ़ेश्वर महादेव, दूधाधारी मठ सहित अन्य शिवालयों में भी सुबह से भक्तजन जल चढ़ाने और पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं।

महाशिवरात्रि पर्व की धूम और शिवभक्तों की आस्था के साथ पूरा रायपुर शिवमय हो गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related