MAHARASHTRA POLITICS: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने खोला ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ मोर्चा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHARASHTRA POLITICS: Uddhav Thackeray and Raj Thackeray launch a campaign against Gyanesh Kumar!

 

 

MAHARASHTRA POLITICS: रविवार को मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक संयुक्त विरोध मार्च का नेतृत्व कर महाराष्ट्र में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) को रद करने की मांग की.

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर उद्धव ठाकरे की शिवसेना और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने रविवार को मुंबई में ‘गर्जना मोर्चा’ का आह्वान किया है.

इस मार्च में शामिल होने के लिए उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे मौक़े पर पहुंच चुके हैं. इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुटे हुए हैं.

दोनों दल मेट्रो सिनेमा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास स्थित बृहन्मुंबई नगर निगम की इमारत तक पैदल मार्च करेंगे.

इस मार्च में लोगों से तिरंगे झंडे के साथ शामिल होने की अपील की गई है. मार्च के दौरान किसी भी पार्टी का झंडा नहीं दिखाई देगा.

अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस की इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग लगातार हो रही है.

दो अक्तूबर को भी शिवाजी पार्क के पास कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने विरोध प्रदर्शन किया था.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related