CONGRESS MEETING: Major Congress meeting with all state presidents and in-charges tomorrow!
CONGRESS MEETING: दिल्ली में कल कांग्रेस की देशभर के सभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों के साथ प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव के साथ एक अहम बैठक होने जा रही है।
इस बैठक में छत्तीसगढ़ से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत भी बैठक में शामिल होंगे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में बैठक कल शाम 4 बजे दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित की जाएगी।
छत्तीसगढ़ से प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत राज्य से जुड़े प्रमुख मुद्दों और संगठन की स्थिति की जानकारी बैठक में रखेंगे।
बैठक में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है। सभी प्रदेशों के अध्यक्षों और प्रभारियों से उनके-अपने राज्यों की स्थिति पर फीडबैक लिया जाएगा।
