RAIPUR ROLBOL YOUTH CONCLAVE: Grand conclusion of the ‘Rolbol Youth Conclave 2026’! Union Minister Chirag Paswan shares a guiding mantra with the youth!
RAIPUR ROLBOL YOUTH CONCLAVE: रायपुर में आयोजित ‘रोलबोल यूथ कॉन्क्लेव 2026’ एवं ‘रोलबोल टॉक्स’ का रविवार को मेकाहारा ऑडिटोरियम में भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री गुरुखुशवंत साहेब समेत देश की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने युवाओं को सही फैसले लेने और मुश्किल परिस्थितियों में हार न मानने का संदेश दिया। अभिनेता दर्शन कुमार ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा करते हुए युवाओं को मेहनत जारी रखने की सीख दी। वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ आदित्य राज कौल ने एकजुटता और राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया।
निलोन्स के CMD दीपक संघवी ने युवाओं को अपने ‘हैमलेट फॉर्मूला’ के जरिए जीवन और बिजनेस में सोच-समझकर फैसले लेने की सीख दी। कार्यक्रम में संगीत, बिजनेस, सिनेमा और डिजिटल मीडिया से जुड़ी कई अन्य हस्तियों ने भी युवाओं को प्रेरित किया।
रोलबोल के संस्थापक दर्शन सांखला ने कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक विचारों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों से जोड़कर उनकी क्षमता को पहचानने के लिए प्रेरित करना है। आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।
