MAHAKUMBH 2025 : महाकुंभ में सितारों की आस्था .. अक्षय, कैटरीना और सोनाली बेंद्रे ने लगाई पवित्र डुबकी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHAKUMBH 2025: Faith of stars in Mahakumbh.. Akshay, Katrina and Sonali Bendre took holy dip

नई दिल्ली। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अब तक 62 करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। देश-विदेश के श्रद्धालुओं के साथ-साथ कई नामी हस्तियां भी कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन का हिस्सा बन रही हैं। सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने संगम में पवित्र स्नान किया और आध्यात्मिक आशीर्वाद प्राप्त किया।

अक्षय कुमार ने की कुंभ की तारीफ

संगम में स्नान के बाद अक्षय कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा, “यहां आकर बहुत अच्छा लगा। कुंभ की व्यवस्थाएं बेहद शानदार हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सभी प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जिनकी मेहनत से यह आयोजन सफल हो रहा है। यहां की स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था काबिल-ए-तारीफ है।”

कैटरीना कैफ ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद

कैटरीना कैफ ने महाकुंभ में परमार्थ निकेतन शिविर का दौरा किया और स्वामी चिदानंद सरस्वती व साध्वी भगवती सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ उनकी सास भी मौजूद थीं। कैटरीना ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हूं कि मुझे इस पवित्र अवसर पर यहां आने का अवसर मिला। यह स्थान अद्भुत और दिव्य ऊर्जा से भरा हुआ है।”

सोनाली बेंद्रे भी हुईं शामिल

इससे पहले रविवार को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे अपने पति के साथ महाकुंभ पहुंचीं और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

62 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान

महाकुंभ के अंतिम पड़ाव में श्रद्धालुओं की संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही है। अब तक 62.06 करोड़ से अधिक भक्त गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं। महाशिवरात्रि (26 फरवरी) के दिन कुंभ समाप्त होगा, जिससे पहले लाखों लोग पुण्य लाभ लेने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं।

सीएम योगी ने महाकुंभ को बताया ‘दुर्लभ घटना’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “इतने विशाल स्तर पर दुनिया के किसी भी आयोजन में एक निश्चित समयावधि में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एकत्रित होना और उस आयोजन का हिस्सा बनना अपने आप में सदी की दुर्लभतम घटनाओं में से एक है।”

महाकुंभ 2025 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, लेकिन आस्था और श्रद्धा का यह महासंगम ऐतिहासिक बनने जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related