Mahadev Online App Scam :  6000 करोड़ की ठगी का आरोपी रवि उप्पल लापता, यूएई से फरार होने की आशंका…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Mahadev Online App Scam :  नई दिल्ली। महादेव ऑनलाइन ऐप मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐप के प्रमोटर रवि उप्पल और सह-मालिक सौरभ चंद्राकर इस घोटाले के मुख्य आरोपी हैं। जानकारी के मुताबिक, रवि उप्पल कथित तौर पर लापता है और ऐसी चर्चाएं हैं कि वह यूएई से फरार हो गया है। यह मामला करीब ₹6000 करोड़ रुपये के महादेव ऐप घोटाले से जुड़ा हुआ है।

 

बता दें कि यह पूरा घटनाक्रम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से जुड़ा है। रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर पर छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया था। दिसंबर 2023 में यूएई अधिकारियों ने रवि उप्पल को संक्षिप्त रूप से हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया था।

 

इस ₹6000 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच सीबीआई (CBI) और ईडी (ED) द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है। अगस्त में सीबीआई ने छत्तीसगढ़ पुलिस की एफआईआर को अपने हाथ में लेकर जांच शुरू की थी। एफआईआर में रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर और अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।

 

फिलहाल सीबीआई और ईडी ने इस नए घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : अब प्राचार्य भी पढ़ाएंगे!

CHHATTISGARH : Now the Principal will also teach! रायपुर. छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : स्कूल का गेट गिरा, मासूम की मौत!

CHHATTISGARH : School gate collapses, innocent child dies! रायपुर। हथबंद...

CHHATTISGARH : भाजपा के ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस में आएंगे?

CHHATTISGARH : Will BJP's 'angry uncle' join Congress? बिलासपुर. बिलासपुर...