Maha Kumbh Mela 2025: महाकुंभ में सेवा देने वाले सभी 75 हजार जवानों को CM योगी का तोहफा, मिलेगी एक हफ्ते की छुट्टी, बोनस और सेवा मेडल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Maha Kumbh Mela 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में सेवा देने वाले सभी 75 हजार जवानों को महाकुंभ सेवा मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं 10 हज़ार रुपए बोनस देने का ऐलान किया है। इन 75000 जवानों में यूपी पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय पुलिस बल के जवान भी शामिल हैं, सभी को एक सप्ताह का अवकाश भी मिले है।

हालांकि उन्होंने कहा कि ये छुट्टियां एक साथ नहीं बल्कि फेस वाइज दिया जाएगा। कुंभ खत्म होने के बाद कुछ दिनों तक पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। सीएम योगी ने प्रयागराज में महाकुंभ के लिए तैनात सफाई कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए 10000 रुपये का अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की है। इसके अलावा, स्वास्थ्य कर्मियों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान किया जाएगा। बोनस की राशि अप्रैल से कर्मचारियों के खातों में जमा की जाएगी।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश भर में सफाई कर्मियों के वेतन में भी बढ़ोतरी की है। अप्रैल से राज्य के सभी सफाई कर्मियों को न्यूनतम 16,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। पहले उनका वेतन 9,000 रुपये से 11,000 रुपये प्रति माह के बीच था, लेकिन अब सभी के लिए 16,000 रुपये का एक समान वेतन ढांचा लागू किया गया है। यह नया वेतन और बोनस अप्रैल से पूरे राज्य में लागू होगा।

कुंभ कर्मियों के लिए बोनस

महाकुंभ में लगे सफाई कर्मियों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए 10,000 रुपये का बोनस मिलेगा। यह नया वेतन और बोनस अप्रैल से पूरे राज्य में लागू होगा, जिससे उत्तर प्रदेश के हजारों सफाई कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। महाकुंभ के समापन पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दुनिया में कहीं भी इतना बड़ा समागम नहीं हुआ। महाकुंभ में कुल 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने भाग लिया, फिर भी अपहरण, डकैती या ऐसी कोई घटना नहीं हुई। माइक्रोस्कोप और दूरबीन से भी विपक्ष को कोई खामी नहीं मिली। उन्होंने गलत सूचना फैलाने का कोई मौका नहीं छोड़ा, क्योंकि वे इतने भव्य आयोजन से खुश नहीं थे।
महाकुंभ के समापन के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में नाव चालकों से भी बातचीत की। सीएम ने कहा कि पंजीकरण के बाद हर नाव चालक को 5 लाख रुपये की बीमा योजना दी जाएगी। गरीब नाविकों को नाव खरीदने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related