LUCKNOW FIRE INCIDENT UPDATE : अग्निकांड में 2 लोगों की मौत, 18 का रेस्क्यू, कई अब भी फंसे …

Date:

LUCKNOW FIRE INCIDENT UPDATE: 2 killed, 18 rescued in fire, many still trapped…

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सोमवार को लेवाना होटल में अचानक आग लग गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। यहां कई लोग फंसे हैं, उन्हें खिड़की तोड़कर निकाला जा रहा है। अब तक 18 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। 15 लोगों के भीतर फंसे होने की खबर है।

बताया जा रहा है धुआं भर जाने की वजह से कई लोग बेहोश हो गए हैं। कुछ लोगों के झुलसने की भी सूचना है। वहीं दमकल की 15 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। मौके पर एंबुलेंस भी मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि 30 कमरों के होटल में 18 में लोग ठहरे हुए थे। लखनऊ DM सूर्य पाल गंगवार हादसे के बाद मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा है, “होटल में 30 कमरे हैं। हादसे के वक्त 18 कमरे बुक थे। कुछ लोगों ने हादसे से पहले होटल छोड़ा भी था। अभी हमारे पास 30 से 35 लोगों के फंसे होने की सूचना थी। ज्यादातर को निकाल लिया गया है। रूम नंबर 204 में फंसे हुए शख्स को मोबाइल से ट्रेस किया जा रहा है। रेस्क्यू आपरेशन जारी है।”

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...