LOK SABHA SECURITY BREANCH : उन व्यक्तियों से दो मीटर की दूरी पर था .. लोकसभा में दर्शक दीर्घा से कूदकर उपद्रव वाली घटना पर बोले सांसद

Date:

LOK SABHA SECURITY BREANCH: Was at a distance of two meters from those persons.. MP spoke on the incident of nuisance by jumping from the audience gallery in Lok Sabha

रायपुर। संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी के दिन ऐसी घटना घटी जिसने सभी को अंचभित कर दिया। लोकसभा में दर्शक दीर्घा से कूदकर दो व्यक्तियों के सभागृह में आकर उपद्रव करने की घटना के दिन सदन में रायपुर सांसद सुनील सोनी भी मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि घटना लगभग दोपहर 12 बजकर 58 मिनट में घटी। हमने समझा कि दर्शक दीर्घा से कोई नीचे गिर रहा है। फिर अचानक वह व्यक्ति सभा गृह में आकर टेबल पर चढ़ने लगा। फिर वह अध्यक्ष की कुर्सी की तरफ बढ़ने लगा। इस पूरे घटनाक्रम के समय मैं उन व्यक्तियों से दो मीटर की दूरी पर था। जैसे ही सांसद व्यक्ति की तरफ दौ़डने लगे। तभी उसने जूते से कुछ उपकरण निकाला, जिससे सभा धुआं-धुआं हो गया।

धुएं में कोई विषैली या जहरीली गैस नहीं थी –

इस घटना के बाद सभा स्थगित कर दी गई। बाद में हमें बताया गया कि इस धुएं में कोई विषैली या जहरीली गैस नहीं थी। इसका कोई हानिकारक प्रभाव नहीं होगा। हालांकि इस पूरी घटना के बाद सुरक्षा की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। सभी सांसदों को सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related