Lok Sabha Elections : परिवार के साथ वोट देने पहुुंचे दीपक बैज 

Date:

रायपुर। बस्तर लोकसभा सीट में मतदान जारी है। सपरिवार दीपक बैज ने मतदान किया। मतदान को लेकर लोगों में उत्साह है। यही कारण है कि मतदान शुरू होने से पहले ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें नजर आने लगी। इस सीट पर भाजपा के महेश कश्यप का कांग्रेस के कवासी लखमा से मुकाबला है। बस्तर संसदीय क्षेत्र में कुल आठ विधानसभा सीटें आती हैं। जहां कुल मतदाताओं की संख्या 14 लाख 72 हजार 207 है। इनमें पुरुष मतदाता सात लाख 476 हैं जबकि महिला मतदाताओं की संख्या सात लाख 71 हजार 679 है। पहली बार मतदान करने वाले 47,010 मतदाता हैं। 100 वर्ष की आयु से अधिक के मतदाताओं की संख्या 119 है।

बता दें की चुनाव मैदान में कुल 11 उम्मीदवार हैं। इस संसदीय क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाता से अधिक है। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1,961 है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया है, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। वहीं कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान दोपहर तीन तक ही होगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BREAKING NEWS: रूपसिंह मंडावी बने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के नए अध्यक्ष

BREAKING NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य अनुसूचित जनजाति...

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मैटस विश्वविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मैटस...