Liquor scam case: यूपी पुलिस के प्रोडक्शन वारंट पर है पूर्व IAS अनिल टुटेजा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Liquor scam case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में यूपी पुलिस ने अब आरोपी पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को प्रोडक्शन वारंट पर उत्तरप्रदेश ले जा रही है. यूपी पुलिस ने अनिल टुटेजा के प्रोडक्शन वारंट का आवेदन लगाया था, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है. टुटेजा को पुलिस कल मेरठ कोर्ट में को पेश कर सकती है. बता दें कि नकली होलोग्राम बनाने के मामले पर अनिल टूटेजा के खिलाफ भी उत्तरप्रदेश में अपराध दर्ज है. इससे पहले मामले में यूपी पुलिस ने अनवर ढेबर और पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की गिरफ्तारी की है.

जानिए क्या है होलोग्राम केस

जुलाई 2023 में नकली होलोग्राम मामले में ED के डिप्टी डायरेक्टर ने नोएडा के कासना थाने में FIR दर्ज कराई थी. 3 मई को यूपी STF ने प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में गुप्ता ने अनवर और अरुणपति का नाम लिया

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related