LAXMI RAJWADE THREAT CASE : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को जान से मारने की धमकी …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

LAXMI RAJWADE THREAT CASE : Minister Laxmi Rajwade gets death threat …

बिश्रामपुर। सूरजपुर जिले के भटगांव से विधायक और राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा उनके परिवार को जान से मारने और करोड़ों के घोटाले में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज प्रकरण में पुलिस ने आरोपी रविन्द्र यादव के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

क्या है मामला

21 अगस्त की शाम ग्राम कसकेला स्थित अटल चौक पर गांव के ही रविन्द्र यादव (पिता गुलकेश्वर यादव) ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके पति ठाकुर राजवाड़े पर अमर्यादित टिप्पणी की। आरोपी ने धमकी दी कि उन्हें 40-50 करोड़ रुपये के घोटाले में झूठा फंसाकर जान से मार दिया जाएगा।

ग्राम कसकेला निवासी रवि यादव (पिता शिवकेश्वर यादव) ने इस घटना की लिखित शिकायत भटगांव थाने में दर्ज कराई। शिकायत से वह भी भयभीत है।

पुलिस की कार्रवाई

भटगांव थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। मामले की जांच जारी है।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पर एक नजर

लक्ष्मी राजवाड़े वर्तमान भाजपा सरकार में एकमात्र महिला मंत्री हैं। 2023 विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पारसनाथ राजवाड़े को हराकर जीत हासिल की थी। वे पहली बार विधायक बनीं और सीधे मंत्री पद तक पहुंचीं। वर्तमान कैबिनेट में वे सबसे कम उम्र की मंत्री भी हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related