पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर लेटेस्ट अपडेट, तेल कंपनियों ने जारी किए सूची

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भारतीय तेल कंपनियों ने हर रोज की तरह आज (शनिवार), 16 अप्रैल 2022 की सुबह 6 बजे पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के लेटेस्ट रेट अपडेट कर दिए हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहने से ईंधन पर महंगाई की मार झेल रही जनता को बीते 10 दिन से मामूली राहत मिल रही है. राष्ट्रीय बाजार में वाहन ईंधन (Fuel Price) पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में आज लगातार 10वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है.बता दें कि इससे पहले 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधन के दामों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी.के कारण बढ़ी कीमत भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये लीटर बिक रहा है. वहीं दिल्ली में डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर व मुंबई में 104.77 रुपये प्रति लीटर पर टिका है. महानगरों में सबसे महंगा मुंबई और सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल दिल्ली में है. कोलकाता की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल 115.12 रुपये में बिक रहा है, जबकि डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा, चेन्नई में 110.85 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल व 100.94 रुपये प्रति लीटर की दर से डीजल की बिक्री हो रही है. बता दें कि राज्य स्तर पर वाहन ईंधन पर लगने वाले वैट (VAT) की अलग-अलग दरों की वजह से शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव अलग होता है बता दें कि तेल कंपनियों ने 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ाने का सिलसिला शुरू किया था. जिसके बाद दिल्ली में 22 मार्च से 6 अप्रैल तक पेट्रोल क्रमश: 80, 80, 80, 80, 50, 30, 80, 80, 80, 80, 80, 40, 80 और 80 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. जबकि 7 अप्रैल से 16 अप्रैल तक लगातार 10वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं. अब तक पेट्रोल-डीजल के दामों में 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है. आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related