KUMHARI TOLL PLAZA CLOSURE DEMAND : कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर बढ़ा बवाल, नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद जल्द बंद होने के आसार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KUMHARI TOLL PLAZA CLOSURE DEMAND : Ruckus over Kumhari toll plaza increased, likely to be closed soon after meeting with Nitin Gadkari

रायपुर। KUMHARI TOLL PLAZA CLOSURE DEMAND छत्तीसगढ़ के कुम्हारी टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का मामला अब गरमा गया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से नागपुर में मुलाकात की और कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर विस्तार से चर्चा की। विकास उपाध्याय ने मंत्री को बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा का टेंडर समाप्त होने के बाद भी वहां अवैध वसूली की जा रही है, जो नियमों के खिलाफ है।

पूर्व विधायक ने कहा कि नियमों के अनुसार 60 किलोमीटर के दायरे में दो टोल प्लाजा का संचालन नहीं हो सकता, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कुम्हारी टोल प्लाजा के अलावा अन्य अवैध टोल प्लाजा का मुद्दा भी उठाया।

KUMHARI TOLL PLAZA CLOSURE DEMAND मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद कराया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ के अन्य टोल प्लाजा की भी जानकारी मंगा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विकास उपाध्याय ने बताया कि वे लंबे समय से कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने के लिए आंदोलनरत हैं। उन्होंने सत्ता पक्ष के सांसदों से भी इस मुद्दे पर सहयोग मांगा था, लेकिन अपेक्षित मदद नहीं मिल पाई। इसके बावजूद उन्होंने जनता के साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन किए, NHAI कार्यालय का घेराव किया, छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों को पत्र लिखा, और हस्ताक्षर अभियान चलाया।

KUMHARI TOLL PLAZA CLOSURE DEMAND पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद नहीं किया गया तो दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देंगे और नागपुर स्थित केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related