CG SUICIDE BREAKING : रिटायर्ड ASI के बेटे ने की आत्महत्या …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG SUICIDE BREAKING : Retired ASI’s son commits suicide…

कोरबा। एईसीएल कॉलोनी में मंगलवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 32 वर्षीय फणीभूषण ध्रुव के रूप में हुई है। वह रिटायर्ड सहायक उपनिरीक्षक कलम सिंह ध्रुव का बेटा और पुलिस विभाग में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर नारायण ध्रुव का भाई था। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था, परिवार के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे।

शाम को जब युवक घर से बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब अंदर देखा तो फणीभूषण का शव फंदे से लटका मिला। तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।

परिजनों के अनुसार, फणीभूषण की अभी शादी नहीं हुई थी और परिवार उसके लिए रिश्ता तलाश रहा था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बुधवार को गृहग्राम लालपुर (लोरमी) में अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद घर में मातम पसरा है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : साय के तंज पर भूपेश का पलटवार!

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : Bhupesh's counterattack on Sai's taunt! दुर्ग।...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : बिगड़े बोल पर सरकार सख्त

  आरक्षण के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुखर रहे सरकारी...