KOKILABEN AMBANI HOSPITALIZED : कोकिलाबेन अंबानी की तबीयत बिगड़ी …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KOKILABEN AMBANI HOSPITALIZED : Kokilaben Ambani’s health deteriorated …

मुंबई। देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी की तबीयत शुक्रवार तड़के बिगड़ गई। उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई के एनएल रिलायंस अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल की डॉक्टर टीम उनकी निगरानी में है।

परिवार की ओर से फिलहाल स्वास्थ्य संबंधी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है, लेकिन पूरा परिवार मुंबई पहुंच चुका है। मुकेश अंबानी सुबह कालिनी एयरपोर्ट पर नजर आए, जबकि अनिल अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी के साथ अस्पताल पहुंचे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोकिलाबेन की स्थिति फिलहाल स्थिर (स्टेबल) बताई जा रही है। कोकिलाबेन अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के 0.24% यानी लगभग 1.57 करोड़ शेयरों की मालिक हैं, जिनकी मौजूदा कीमत से उनकी संपत्ति 18,000 करोड़ रुपए से अधिक आंकी जा रही है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related