RAIPUR BREAKING : अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Date:

RAIPUR BREAKING : International drug syndicate busted, 5 arrested

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कबीरनगर थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय नशे के सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया और दो युवतियों समेत कुल 5 ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 273.19 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह हेरोइन अफगानिस्तान से लाई गई थी।

गिरफ्तार आरोपियों में मनमोहन सिंह, जसप्रीत कौर, दिव्या जैन, विजय मोटवानी और नितिन पटेल शामिल हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह गैंग लंबे समय से नशे की तस्करी में सक्रिय था और राजधानी में बड़ी सप्लाई चेन तैयार की जा रही थी।

कबीरनगर थाना पुलिस इस पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा आज कर सकती है। यह कार्रवाई रायपुर पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

‘तमिलनाडु में हिंदी का वर्चस्व कभी नहीं होगा’ — भाषा शहीद दिवस पर स्टालिन का केंद्र को दो टूक संदेश

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK)...

BREAKING NEWS: ‘लालू युग’ का आधिकारिक अंत, तेजस्वी यादव संभालेंगे RJD की कमान

BREAKING NEWS: पटना। बिहार की प्रमुख पार्टियों में से...

SIR Controversy: नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र, जानिए क्या है पूरा मामला

SIR Controversy: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ...