KORBA CANAL ACCIDENT UPDATE : पिकअप पलटी, नहर में बह गए 2 बच्चे और 3 महिलाएं, 4 शव बरामद, 2 अब भी लापता

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KORBA CANAL ACCIDENT UPDATE : Pickup overturned, 2 children and 3 women swept away in the canal, 4 bodies recovered, 2 still missing

कोरबा, 14 अप्रैल 2025। KORBA CANAL ACCIDENT UPDATE  जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वारानी जर्वे में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। वाहन में सवार 20 से 25 लोगों में से 2 बच्चे और 3 महिलाएं नहर के तेज बहाव में बह गए। अब तक 3 महिलाओं और 1 बच्ची का शव बरामद किया जा चुका है, जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है।

KORBA CANAL ACCIDENT UPDATE  जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन में सवार लोग सक्ती जिले के ग्राम रेडा से कोरबा के किसी पारिवारिक छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार और अनियंत्रण के कारण वाहन नहर में पलट गया। हादसे के तुरंत बाद कुछ लोग तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन 5 लोग नहर में बह गए।

अब तक ये शव बरामद –

रविवार को इतवारी बाई कंवर (50) का शव बरामद किया गया।

सोमवार को रेस्क्यू टीम ने दो और महिलाओं और एक बच्ची का शव नहर से निकाला।

दो लोगों की तलाश अब भी जारी है।

KORBA CANAL ACCIDENT UPDATE  रेस्क्यू अभियान रविवार देर रात तक चलाया गया, लेकिन अंधेरा और नहर की गहराई के चलते मुश्किलें आईं। सोमवार सुबह एक बार फिर नगरदा के पास अभियान शुरू किया गया। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related