KERALA MURDER CASE : 6 दिन बाद गांव पहुंचा रामनारायण का शव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KERALA MURDER CASE : 6 दिन बाद गांव पहुंचा रामनारायण का शव

सक्ती। केरल में हुई हत्या के मामले में मृतक रामनारायण बघेल का शव मंगलवार देर रात करीब 2 बजे उनके गृहग्राम करही पहुंचा। हत्या के पूरे 6 दिन बाद शव गांव पहुंचने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शव देखते ही मां सहित परिवार के सदस्य फूट-फूट कर रो पड़े, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया।

ग्रामीणों ने बताया कि रामनारायण रोजी-रोटी की तलाश में केरल गया था। अचानक उसकी हत्या की खबर मिलने के बाद से ही परिवार सदमे में था। शव के गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े।

परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे गांव में ही पूरे विधि-विधान से रामनारायण का अंतिम संस्कार किया गया।

घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा गया। लोगों का कहना है कि मजदूरी के लिए बाहर जाने वाले युवाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAJIM NEWS: राजिम बना नगर पालिका, सरकार ने जारी की अधिसूचना! 

RAJIM NEWS: Rajim becomes a municipality; government issues notification!       RAJIM...

CG VIDHANSABHA: सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ पेश! 

CG VIDHANSABHA: No-confidence motion moved against the government!       CG VIDHANSABHA:...

NEW RAILWAY RULES: अब RPF भी काट सकती है चालान! 

New Railway Rules: Now RPF can also issue challans!   NEW...

CG MAHTARI VANDAN YOJANA: KYC के नाम पर निकाली 980 बोरी खाद! 

    CG Mahtari Vandan Yojana: 980 bags of fertilizer siphoned...