KEDARNATH NEWS: अडानी के दर्शन के बीच पुरोहितों ने किया बड़ा हंगामा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KEDARNATH NEWS: Priests Create Major Uproar During Adani’s Darshan!

KEDARNATH NEWS : रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को लोगों के लिए खोल दिए गए थे और अब तक यहां 2.5 लाख से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके हैं।

देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी ने शादी की 40वीं सालगिरह पर पत्नी प्रीति अडाणी के साथ केदारनाथ में महादेव का जलाभिषेक किया।

अडाणी सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे और वहां से प्राइवेट हेलिकॉप्टर से  केदारनाथ धाम पहुंचे।

दर्शन के बाद उन्होंने प्रस्तावित सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना का एरियल सर्वे किया।

इसी दौरान VIP कल्चर को देखकर वहां मौजूद पुजारी व श्रद्धालु भड़क गए और नारेबाजी करने लगे।

केदारनाथ मंदिर परिसर में एकत्रित पुरोहितों ने (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और वीआईपी गेट को बंद करने की मांग उठाई।

जब आस्था की डोर ही ‘पावर और पैसे’ से बंध जाए, तो आम आदमी की भक्ति केवल लंबी कतारों तक सीमित रह जाती है।

सवाल गहरा है—क्या भगवान के दर्शन भी अब केवल ‘खास’ लोगों के लिए ही सुलभ रह गए हैं?????

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related