CG POLITICS : पायलट की बैठक के बीच मंत्री बोले- कई विधायक पाला बदलेंगे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICS : Amidst Pilot’s meeting, the minister said – many MLAs will change sides.

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में आज फिर बड़ा तड़का लग गया है। एक तरफ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट संगठन को मजबूत करने के लिए बैठकों में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ मंत्री राम विचार नेताम के बयान ने हलचल बढ़ा दी है।

नेताम ने दावा किया है कि आने वाले चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस के कई विधायक पाला बदल सकते हैं। उनके मुताबिक यही वजह है कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व अब एक्टिव मोड में आया है।

इस बयान के बाद सियासी तापमान और बढ़ गया है। कांग्रेस ने तुरंत पलटवार करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि दबाव और एजेंसियों के डर से राजनीति की जा रही है।

इधर राजीव भवन में कांग्रेस की बड़ी बैठक चल रही है, जहां सचिन पायलट विधायकों से वन-टू-वन चर्चा कर रहे हैं और संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई जा रही है। दिनभर चलने वाली इन बैठकों में जिला और ब्लॉक स्तर तक फीडबैक लिया जा रहा है।

पूरा मामला अब सियासी आरोप-प्रत्यारोप और रणनीति दोनों के बीच फंस गया है, जिससे छत्तीसगढ़ की राजनीति और गर्म हो गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related