जयपुर में बड़ा हादसा, आमेर महल के पास आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत, हादसे के बाद सीएम ने मृतक आश्रितों के लिए 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जयपुर : मौसम में हुए अचानक बदलाव और बारिश के बाद जयपुर में आमेर पहुंचने वालों का रविवार को तांता लग गया. इस दौरान लेकिन एक बड़ा हादसा हो गया. वॉच टॉवर के पास अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं करीब 11 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया है. जानकारी के अनुसार वॉच टॉवर के पास लोग सैल्फी लेने में व्यस्त थे तभी ये हादसा हुआ. बताया जा रहा है लोग मौसम खुशनुमा होने पर मावठा घूमने गए थे. वहीं अभी भी वॉच टॉवर के पास कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना है .करीब 2 हजार फीट की ऊंचाई पर बने इस वॉच टॉवर पर बिजली गिरने के बाद दो युवक बच कर किसी तरह से नीचे तक पहुंचे और लोगों को हादसे की सूचना दी. जिसके बाद स्‍थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को नीचे लाया गया और तुरंत सवाईमानसिंह अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों का हाल जानने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्‍थ्य मंत्री भी अस्पताल पहुंचे और सभी व्यवस्‍थाओं का जायजा लिया. वहीं मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी भी अस्पताल पहुंचे हैं. घायलों को समुचित निःशुल्क उपचार के निर्देश दिए हैं.

आर्थिक सहायता की घोषणा
हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घायलों व पीड़ित परिवारों को शीघ्र हर प्रकार की सहायता मुहैया करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए. साथ ही मृतक आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की गई. इसमें आपदा प्रबंधन कोष से 4 लाख और मुख्यमंत्री सहायता कोष से 1 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी. वहीं घायलों को भी 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई.

हादसे के बाद अफरा तफरी का माहौल
बिजली गिरने के बाद आसपास के इलाके में मौजूद झाड़ियों और पेड़ाें में आग लग गई. वहीं बड़ी संख्या में घायल और मृतकों के शव देख कर लोगों में अफरा तफरी मच गई. हादसे की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और स्‍थानीय लोगों की मदद से घायलों को सवाईमान सिंह अस्पताल पहुंचाया. साथ ही शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related