KAWARDHA NEWS : Leopard in the middle of the city! Enters hospital, injures woman
कवर्धा. कवर्धा में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्नेहा हॉस्पिटल परिसर में तेंदुआ घुस आया। तेंदुए ने एक महिला यशोदा बाई पर पंजा मार दिया, जिससे वह घायल हो गईं।
बताया जा रहा है कि तेंदुए को अस्पताल के पार्किंग एरिया में देखा गया था। CCTV में वह सीढ़ियों से नीचे उतरता नजर आया। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को अस्पताल के बाथरूम में बंद किए जाने की जानकारी है।
CG SHARAB PRICE : शराब के दाम में बड़ा बदलाव? जानिए किस पर पड़ेगा असर
मामले की सूचना के बाद DFO समेत वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है। बिलासपुर से रेस्क्यू टीम भी कवर्धा के लिए रवाना हो गई है। तेंदुए को देखने के लिए जुट रही भीड़ को हटाया जा रहा है, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन सुरक्षित तरीके से पूरा हो सके।
