Kashi Vishwanath Clock: World’s First Clock Arrives in Kashi; Will Provide Information Ranging from the Almanac to the Weather
Kashi Vishwanath Clock: वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में वैदिक विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की स्थापना की गई है जो सूर्योदय आधारित भारतीय काल गणना को आधुनिक तकनीक के साथ प्रस्तुत करती है।
उज्जैन के महाकाल मंदिर में स्थापित होने के बाद अब ये विशेष वैदिक घड़ी काशी विश्वनाथ धाम में भी लगाई गई है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घड़़ी को वाराणसी में आयोजित महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य के दौरान उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ को भेंट किया, जिसके बाद इसे मंदिर परिसर में स्थापित किया गया।
काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए आने वाले लोग इस घड़ी को देखने के साथ-साथ इसके फोटो और सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।
घड़ी के बैकग्राउंड में हर घंटे देश-दुनिया के पर्यटन स्थलों की तस्वीरें भी बदलती रहती है।
ये घड़ी भारतीय मानक समय, ग्रीनविच मीन टाइम और वैदिक समय को एक साथ दर्शाती है।
घड़ी में समय के साथ-साथ भारतीय पंचांग, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, ग्रहों की स्थिति, चंद्र स्थिति, भद्रा काल जैसी जानकारियां भी उपलब्ध होती हैं।
इसके साथ ही तापमान, हवा कि गति और नमी की भी जानकारी देगी।
विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अब मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध है, जो 180 से अधिक भाषाओं में काम करता है और इसमें करीब 7000 वर्षों के पंचांग का डेटा शामिल है।
इससे उपयोगकर्ता कहीं से भी वैदिक समय और संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

