कांकेर मेडिकल कॉलेज इंदिरा गांधी के नाम से होगाः सीएम भूपेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कांकेर। पंचायती राज महासम्मेलन में सीएम बघेल ने कांकेर मेडिकल कॉलेज इंदिरा गांधी के नाम से होने की घोषणा के साथ और कई घोषणाएं की । स्थानीय भाषाओं के लिए शिक्षक नियुक्त होंगे। कांकेर मेडिकल कॉलेज इंदिरा गांधी के नाम से होगा। पखांजूर कृषि विद्यालय का नाम भी इंदिरा गांधी के नाम से होगा।

राज्य पावर कंपनी में 1 अप्रैल 2004 या उसके उपरांत नियुक्त 10 कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा। पद्दोन्नति का अनुपात बढ़कर 40 प्रतिशत। छत्तीसगढ़ में कुछ ही महीने के अंदर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है।

ऐसे में प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे भाजपा और कांग्रेस ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इस बीच आज कांग्रेस की राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के कांकेर दौरे पर है।

कांकेर में आयोजित नगरीय निकाय व पंचायती राज महासम्मेलन में प्रियंका गांधी के साथ सीएम या सीएम भूपेश बघेल भी साथ मौजूद थे। इस दौरान मंच से सीएम ने संबोधन के दौरान कई बड़ी घोषणाएं की। इस दौरान सीएम ने राज्य पावर कंपनी में 1 अप्रैल 2004 या उसके उपरांत नियुक्त 10 कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related