Jyotsna Charandas Mahant News: निजी स्कूलों के फर्जीवाड़ा को लेकर सांसद ने उठाई लोकसभा मे जांच की मांग

Date:

Jyotsna Charandas Mahant News: MP Demands Investigation in Lok Sabha into Fraud by Private Schools

 

Jyotsna Charandas Mahant News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में निजी स्कूलों में सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने के बाद स्टूडेंट्स को छत्तीसगढ़ बोर्ड का एग्जाम दिलाया गया। पैरेंट्स ने सीबीएसई बोर्ड की पढ़ाई कराने वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा छत्तीसगढ़ बोर्ड से संबंधित पांचवीं व आठवीं की परीक्षा कराने को लेकर विराेध दर्ज कराते हुए जनहित याचिका दायर की है।

कोरबा से सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत ने लोकसभा में इस गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इसे अभिभावकों और छात्रों के भविष्य के साथ क्रूर मजाक बताते हुए कहा कि यह कोई तकनीकी चूक नहीं, बल्कि एक संगठित ‘बोर्ड घोटाला’ है।

सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत ने राज्य की चरमराती शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच और दोषी स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल प्राइवेट स्कूल प्रबंधन छत्तीसगढ़ बोर्ड की मान्यता लेकर सीबीएसई की मोटी फीस वसूल रहे हैं और फर्जी तरीके से सीबीएसई की पढ़ाई भी करा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा पांचवीं व आठवीं की केंद्रीयकृत परीक्षा के लिए निर्देश जारी करने के बाद यह फर्जीवाड़ा सामने आया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related