STUDENT UNION ELECTION : जेएनयू छात्र संघ चुनाव में वामपंथी गठबंधन की चारों पदों पर जीत

Date:

STUDENT UNION ELECTION : Left alliance wins all four posts in JNU student union elections

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्र संघ चुनाव में वामपंथी गठबंधन ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की है। गठबंधन ने चारों प्रमुख पद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पर कब्जा जमाया है।

अध्यक्ष पद पर अदिति मिश्रा ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी के विकास पटेल को 414 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर के गोपिका ने एबीवीपी की तान्या कुमारी को 1236 वोटों से मात दी।

महासचिव पद पर सुनील यादव ने राजेश्वर कांत दुबे को 74 वोटों से पराजित किया, जबकि संयुक्त सचिव पद पर दानिश अली ने एबीवीपी के अनुज दमारा को 229 वोटों से हराया।

इस जीत के साथ वामपंथी गठबंधन ने जेएनयू में अपना दबदबा एक बार फिर साबित किया है। गठबंधन ने समावेशी और लोकतांत्रिक जेएनयू बनाए रखने के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था, जबकि एबीवीपी ने राष्ट्रवाद और प्रदर्शन के एजेंडे के साथ चुनाव मैदान में उतरकर मुकाबला कड़ा किया।

मतगणना के दौरान झड़प –

गिनती के दौरान कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। मतगणना स्थल पर वामपंथी गठबंधन के समर्थकों के बीच हल्की नोकझोंक हुई, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत काबू में कर लिया।

वोटों का पूरा ब्योरा –

अध्यक्ष: अदिति मिश्रा (वामपंथ) – 1861 | विकास पटेल (एबीवीपी) – 1447

उपाध्यक्ष: के गोपिका (वामपंथ) – 2966 | तान्या कुमारी (एबीवीपी) – 1730

महासचिव: सुनील यादव (वामपंथ) – 1915 | राजेश्वर कांत दुबे (एबीवीपी) – 1841

संयुक्त सचिव: दानिश अली (वामपंथ) – 1991 | अनुज दमारा (एबीवीपी) – 1762

इस नतीजे से एक बार फिर साफ हो गया कि जेएनयू में वामपंथी छात्र संगठनों का प्रभाव बरकरार है और उसे चुनौती देना एबीवीपी के लिए अभी भी कठिन बना हुआ है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

भाटापारा में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 3 स्थानों से 1044.40 क्विंटल धान जप्त

भाटापारा— समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान उपार्जन...

अंतिम संस्कार पर बवाल: धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद, प्रशासन ने थामा मोर्चा

बालोद। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के परसदा गांव में आज...

Sai Cabinet Meeting: 10 दिसंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई अहम् फैसलों पर लग सकती है मुहर

Sai Cabinet Meeting: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट...